7:23 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

बदायूं

हजरतपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

केशव गुप्ता

गर्भवती माताओं की गोद भराई और नन्हे बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन, पोषण एवं स्वास्थ्य पर हुआ संवाद
हजरतपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने पहुंचकर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान गर्भवती माताओं को पोषण किट भेंट कर विधिवत गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उपस्थित माताओं से बच्चों और महिलाओं के सुपोषण, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं और बच्चों से मजबूत होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.