बदायूं
7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश बाइक रैली को लेकर उसावां मंडल में तैयारियां तेज
केशव गुप्ता
कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, रैली को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति
उसावां। आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति कलश बाइक रैली को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से दातागंज विधानसभा क्षेत्र के उसावां मंडल की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक सोमवार को उसावां ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सहदेव सागर ने की।
बैठक में बाइक रैली की तैयारियों, मार्ग व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सहदेव सागर ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकाश लोधी, अजय वर्मा, नरेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष महावीर, शक्ति केंद्र संयोजक विजय वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com