सर्राफा व्यापारी जितेंद्र महाजन के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य गुप्ता “स्पर्श” का करंट लगने से निधन, व्यापारी जगत में शोक की लहर।
पार्किंग स्थल पर करंट लगने से गई जान, जितेंद्र महाजन के घर मचा कोहराम; बड़ी संख्या में ढांढस बंधाने पहुंच रहे सुभचिन्तक,
बदायूं। नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी एवं सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के छोटे पुत्र आदित्य गुप्ता उर्फ स्पर्श (21) का करंट लगने से निधन हो गया। हादसा उनके ही पार्किंग स्थल पर हुआ। युवा पुत्र की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि व्यापारी समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार आदित्य गुप्ता अपने पिता के सर्राफा कारोबार “जितेंद्र महाजन ज्वेलर्स, पुराना बाजार” में हाथ बंटाते थे। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे पुत्र थे। बेहद कम उम्र में उनके असमय निधन से परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
आदित्य के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में पड़ोसी, रिश्तेदार, परिचित और व्यापारी उनके आवास पर पहुंचने लगे। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से महाजन परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
व्यापारी नेता संदीप गुप्ता, भाजपा नेता उमेश सिंह राठौर, भाजपा नेता पवन शर्मा, स्वदेश केसरी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार शर्मा, व्यापारी नेता पवन जैन, राशिद सैफी तथा आरके ज्वेलर्स के अंश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आदित्य गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com