7:07 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बेटे को बचाने पहुंची मां को वाहन से कुचलने का आरोप, महिला की मौत

बदायूं: बेटे को बचाने पहुंची मां को वाहन से कुचलने का आरोप, महिला की मौत

केशव गुप्ता

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में दुकान पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई घटना
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में दुकान पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि महिला अपने बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद कर रहे लोगों ने कथित तौर पर वाहन से महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन महिला को उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.