6:18 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 महीने पहले चोरी हुआ महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली बरामद

उझानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 7 महीने पहले चोरी हुआ महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार।

उझानी, बदायूं 5 अक्टूबर ।

कोतवाली उझानी पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 शातिर चोरों को चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली और 4 पहिया मय ट्यूब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आज को सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

घटना 09 मार्च की है, जब मोहल्ला गंजशहीद निवासी नरेशपाल उर्फ भूरे पुत्र बैचेलाल का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गया था। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता बृजपाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मौहमदपुर बिहार, थाना बिनावर,सद्दाम पुत्र मुनव्वर निवासी ग्राम सहोरा रिजौली, थाना मुसाझाग व साजिद पुत्र सुभान अली निवासी ग्राम बाकरपुर खैरै, थाना बिनावर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक अदद महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्राली मय उपकरण और 04 पहिया मय ट्यूब बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर तीनों शातिरों को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.