6:17 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, अमरोन बैटरी बरामद

बदायूं

बदायूं में चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, अमरोन बैटरी बरामद

केशव गुप्ता

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मुकदमे में दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष किया पेश
बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अमरोन कंपनी की बैटरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 अक्टूबर 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मु0अ0सं0 355/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ गुलजार पुत्र बाबा निवासी गिहार बस्ती मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, बदायूं तथा राज उर्फ राजा पुत्र चन्द्रपाल निवासी 62 आसियाना, बल्लभगढ़, थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अमरोन कंपनी की बैटरी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.