स्काउटिंग सिखाती है देशभक्ति : ज्ञानेंद्र
बदायूं : ब्लाक संसाधन केंद्र दातागंज में प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे स्काउट-गाइड ने शिविर में प्रतिभाग कर स्काउटिंग के सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और टोली भावना का प्रशिक्षण लिया।
वार्ड सभासद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करती है। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि स्काउटिंग प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें जीवन में उतारकर युवा समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
जिला संगठन कमिश्नर मु.असरार ने स्काउट ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन के इतिहास एवं उद्देश्य, टोली निर्माण, टोली नायक और सहायक टोली नायकों के दायित्व, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि टोली भावना से सहयोग, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का विकास होता है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों में स्काउट धैर्य, साहस और निस्वार्थ सेवा से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा युवा शक्ति अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाएं। जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना और जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र के मार्गदर्शन में टोली सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान सत्यवीर, शाहीन परवीन, शाजिया, सपना गुप्ता, अंशु मिश्रा, माधुरी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, रामभेजी देवी, संध्या आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com