4:11 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

कानपुर देहात में सपा-पुलिस आमने-सामने, 236 लोगों पर मुकदमा

कानपुर देहात। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन और पुतला दहन की कोशिश के मामले में पुलिस ने 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि माती कलेक्ट्रेट के पूर्वी गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने का प्रयास किया।

मामले में सपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल राजा, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और पूर्व सांसद राजाराम पाल समेत 36 लोगों को नामजद किया गया है। करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की किए जाने का भी आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में सियासी माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.