4:12 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने जन समस्या निवारण समिति का किया गठन

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने जन समस्या निवारण समिति का किया गठन, वार्ड प्रमुखों की घोषणा
जनसमस्याओं के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर टीम तैयार, गौ रक्षा समिति ने भूसा निशुल्क उपलब्ध कराने और गौवंश के लिए अभयारण्य की मांग उठाई
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड से संबद्ध जन समस्या निवारण समिति एवं गौ रक्षा समिति की बैठक मथुरिया चौक स्थित श्री पंकज शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सनातन बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्या निवारण समिति की कार्यकारिणी और विभिन्न वार्डों के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
समिति की मुख्य कार्यसमिति में अध्यक्ष पंकज शर्मा, राम प्रकाश मिश्रा, नितेश वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, अनिल साहू, रवि वाल्मीकि, राजकुमार प्रजापति, एडवोकेट राजीव रायजादे, राहुल चौबे, उपेंद्र उपाध्याय, देवदत्त शर्मा, सुभाष मैथिल और विजय रतन सिंह को शामिल किया गया।
वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी
बैठक में वार्ड नंबर 1 से रवि वाल्मीकि और दिनेश मिश्रा, वार्ड नंबर 2 से एडवोकेट श्याम पाल दिवाकर, वार्ड नंबर 3 से मनोज चंदेल और नरेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 4 से डॉ. संजीव सक्सेना और दयाराम वेदपति, वार्ड नंबर 7 से एडवोकेट राजीव रायजादे, वार्ड नंबर 8 से राजू कश्यप, विनोद कश्यप और राधेश्याम साहू, वार्ड नंबर 9 से विनीत पांडे, वार्ड नंबर 10 से गगनदीप अरोड़ा, वार्ड नंबर 11 से चंद्रदेव वर्मा और राकेश गुलाटी तथा वार्ड नंबर 12 से विनीत कश्यप को जिम्मेदारी दी गई।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 13 से डॉ. अमर सिंह और सौरव साहू, वार्ड नंबर 14 से नंदकिशोर और डॉ. संजीव गुप्ता, वार्ड नंबर 15 से हिमांशु कठेरिया, वार्ड नंबर 17 से राजकुमार प्रजापति, वार्ड नंबर 18 से डॉ. अशोक शर्मा, अरुण अग्निहोत्री, अश्वनी भारद्वाज और राकेश साहू, वार्ड नंबर 19 से देवेश शर्मा और पूनम सिंह, वार्ड नंबर 20 से सनी चौहान और राजकुमार जोशी, वार्ड नंबर 21 से दीपक सक्सेना, वार्ड नंबर 22 से असीम रस्तोगी और विनीत वैश्य, वार्ड नंबर 25 से राजकुमार वाल्मीकि तथा वार्ड नंबर 26 से रामेश्वर दयाल और अमित गुप्ता को वार्ड प्रमुख के रूप में चयनित किया गया।
समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नगरवासी अपनी समस्याएं संबंधित वार्ड प्रमुखों के माध्यम से समिति तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा समस्याएं रामविलास स्कूल के निकट मथुरिया चौक, बदायूं स्थित समिति कार्यालय पर भी भेजी जा सकती हैं।
सनातन बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि नगर को सुंदर और विकसित बनाने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और समिति से जुड़ने का आह्वान किया।
गौवंश की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
बैठक के बाद गौ रक्षा विभाग की बैठक में गौवंश से जुड़ी समस्याओं पर देर रात तक चर्चा हुई। कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने चारे की कमी, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, गौवंश की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की व्यवस्था और सड़कों पर खुले घूमने वाले गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं सहित किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया।
हिंदू गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि गौवंश के संरक्षण को लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट नीति की आवश्यकता है। उनके अनुसार मौजूदा व्यवस्था के कारण शासन-प्रशासन पर अतिरिक्त वित्तीय और प्रशासनिक भार पड़ रहा है।
गौरक्षा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबा बबलू शर्मा ने गौवंश के संरक्षण से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया।
निशुल्क भूसा उपलब्ध कराने की मांग
सनातन बोर्ड के प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बैठक में भूसे की बढ़ती कीमत को गौवंश पालन की प्रमुख समस्याओं में से एक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि गौशालाओं के लिए भूसा न्यूनतम दर पर अथवा निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि इससे गौशालाओं पर आर्थिक दबाव कम होगा और निजी स्तर पर गौपालन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
कार्यकारिणी प्रमुख केशव नाथ वैश्य ने प्रत्येक जिले में गौवंश के लिए लगभग 10 वर्ग किलोमीटर वन अभयारण्य क्षेत्र आरक्षित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में गोबर, गोमूत्र, गोबर गैस, दूध, घी और प्राकृतिक खाद से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।
बैठक में सुभाष मैथिल, डॉ. सुशील गुप्ता, मनी भदौरिया, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, आशीष कश्यप गुरु जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.