उझानी: हनुमान गढ़ी में 8वें दिन भी गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का जयघोष, हजारों श्रद्धालु ले रहे पुण्य लाभ।
उझानी, बदायूं 5 अक्टूबर ।
स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पिछले 8 दिनों से भक्ति के रंग में सराबोर है। सोमवार से शुरू हुआ 11 दिवसीय अखण्ड महामंत्र जाप आज आठवें दिन भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ रात-दिन अनवरत जारी है।
मंदिर परिसर ‘हरे राम हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे’ की मधुर गूंज से गूंज उठा है। सुबह से ही विद्वान आचार्य पप्पू शर्मा की देखरेख में चल रहे इस महामंत्र जाप में हजारों श्रद्धालु आकर हाजिरी लगा रहे हैं।
मंदिर को आकर्षक फूल बंगले से भव्य रूप से सजाया गया है प्रतिदिन ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार और फूल बंगला दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बताते चलें कि इस 11 दिवसीय महोत्सव का समापन 8 अक्टूबर को हवन-पूजन और विशाल प्रसादी भंडारे के साथ होगा।
इस पावन अवसर पर समाजसेवी मनीष गोयल सर्राफ, अवधेश गोयल, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, ओमप्रकाश अदलक्खा, महेन्द्र सक्सेना एडवोकेट, संजीव आजाद, ए.के. शर्मा, गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com