4:11 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में जिला मुख्यालय पर शुरू हुई श्रीरामलीला

बदायूं में जिला मुख्यालय पर शुरू हुई श्रीरामलीला, धार्मिक कार्यक्रमों को देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु
बदायूं। जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला का शुभारंभ हो गया है। रामलीला के दौरान प्रतिदिन रात में मंच पर विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
श्रीरामलीला शुरू होने के साथ ही मैदान में प्रदर्शनी और मनोरंजन की गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से दुकानदार अपने प्रतिष्ठान लेकर रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं अन्य आकर्षण भी लगाए जा रहे हैं।
रामलीला मैदान में दुकानों और झूलों के पहुंचने से माहौल में रौनक बढ़ने लगी है। शाम होते ही यहां लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिससे शहरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी धार्मिक कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.