बदायूं में सांसद आदित्य यादव ने लगाया जनता दर्शन, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। Budaun Amar Prabhat
जनता दर्शन के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली।
बताया गया कि जनहित से जुड़े कई मामलों में सांसद ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के नियमानुसार जल्द समाधान पर जोर दिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सांसद से मिले। क्षेत्र की जनसमस्याओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com