1:59 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

उघैती – खड़ी बाइक में अचानक लगी आग

उघैती में खड़ी बाइक में अचानक लगी भीषण आग, जलकर हुई पूरी तरह खाक
उघैती। थाना उघैती क्षेत्र के गांव गोपालपुर में खड़ी एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बाइक को बचाया नहीं जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक खड़ी थी और अचानक उसमें आग लगने की जानकारी हुई। आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.