12:53 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में ₹3,500 तक सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने के वायदा भाव में करीब ₹3,500 प्रति 10 ग्राम की कमी आई, जबकि चांदी भी करीब ₹6,907 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई।
बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव लगभग 2.3 प्रतिशत गिरकर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव करीब 3 प्रतिशत गिरकर ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया।
क्यों आई गिरावट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों का असर कीमती धातुओं पर पड़ा। इसके चलते निवेशकों की खरीदारी में बदलाव आया और सोने-चांदी के भाव दबाव में रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.