12:52 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में चोरों का धावा: श्याम ट्रेडर्स किराना दुकान से 25 हजार की नकदी पार

उझानी, बदायूं 5 अक्टूबर ।

नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के रामप्रसाद कोल्ड स्टोरेज मार्केट, कछला रोड, मोहल्ला नझियाई स्थित एक किराना दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला श्री नारायणगंज निवासी अभय गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता की श्याम ट्रेडर्स नाम से किराना की दुकान है। पीड़ित के अनुसार बीती रात कुछ अज्ञात चोर उनकी दुकान की दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुस गए।

चोर दुकान से गुल्लक व मंदिर में रखी नकदी, कुछ सामान सहित करीब 25,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

घटना को लेकर पीड़ित अभय गुप्ता ने कोतवाली उझानी में प्रार्थना-पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.