12:52 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी – संघर्ष को मात देकर बनी मिसाल: संघर्ष का दूसरा नाम – विजय कुमारी अग्रवाल

संघर्ष को मात देकर बनी मिसाल: भाजपा नगर अध्यक्ष की मां विजय कुमारी अग्रवाल का आज जन्मदिन, BDN INDIA ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं।

संघर्ष का दूसरा नाम – विजय कुमारी अग्रवाल।

उझानी बदांयू 5 अक्टूबर।

नगर के लिए गौरव की बात है कि आज भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी और वरिष्ठ समाजसेवी अरुण अग्रवाल की पूज्य माता जी विजय कुमारी अग्रवाल का जन्मदिन है। इस पावन अवसर पर BDN INDIA परिवार उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करता है।

बताते चलें कि नगर पालिका की पूर्व सभासद विजय कुमारी अग्रवाल का अधिकांश जीवन संघर्षों में बीता है। पति के असामयिक निधन के बाद दो बेटियों और दो बेटों का अकेले लालन-पालन करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। इस संघर्ष के बीच एक बेटी की इलाज के दौरान मृत्यु ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उनके संघर्ष, सादगी और मधुर व्यवहार के आज पूरे नगर में सभी कायल हैं। आज उनकी उसी तपस्या, लगन और संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके दोनों बेटे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

नगर ही नहीं, जिले का बच्चा-बच्चा अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल के व्यवहार और सादगी का कायल है, और यह संस्कार उन्हें अपनी माँ विजय कुमारी से ही मिले हैं।

मां के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बड़े बेटे अरुण अग्रवाल नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, राजकीय ठेकेदार और नगर पालिका के सभासद रह चुके हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी जया अग्रवाल नपा सभासद हैं। वहीं छोटे बेटे सचिन अग्रवाल बंटी भाजपा नगर अध्यक्ष होने के साथ-साथ नगर पालिका सभासद और नगर के प्रमुख व्यवसायी हैं।

सच ही कहा गया है – मां हो तो विजय कुमारी अग्रवाल जैसी, जिसने अपने बेटों को उच्च संस्कार देकर समाज में एक नई पहचान दिलाई।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.