12:53 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में स्वर्णप्राशन एवं अभिभावक सम्मेलन

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में हुआ स्वर्णप्राशन एवं अभिभावक सम्मेलन

पुष्य नक्षत्र में मेधा शक्ति होती है विकसित: दिनेश मलिक

शिशु का प्रथम शिक्षक परिवार : रामकिशोर श्रीवास्तव

संस्कार युक्त वातावरण बालक को बनाता है श्रेष्ठ : सुनील कुमार

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में स्वर्णप्राशन संस्कार एवं अभिभावक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्री राम किशोर श्रीवास्तव व्यवस्थापक दिनेश मलिक, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने अतिथियों को अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राम किशोर श्रीवास्तव प्रदेश प्रभारी शिशु वाटिका ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बालक के व्यक्तित्व निर्माण में विद्यालय के साथ-साथ परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चे को केवल किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के प्रथम शिक्षक होते हैं, इसलिए उनका आचरण ही बालकों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है।

स्वर्णप्राशन संस्कार के अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता से संबंधित विषयों पर भी जानकारी दी गई। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे बच्चों के खान-पान, दिनचर्या, स्वच्छता, पर्याप्त नींद तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए परिवार तथा विद्यालय के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने कहा शिशु घर का दीपक एवं जगत का दिवाकर है परिवार के वातावरण का शिशु पर अत्यंत प्रभाव पड़ता है इसलिए घर का वातावरण धार्मिक आध्यात्मिक एवं संस्कार युक्त होना चाहिए।

अभिभावक सम्मेलन में प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के अनुशासन, परीक्षा परिणाम तथा आगामी शैक्षिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम के उपरांत अभिभावकों ने अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन भी किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने अभिभावकों को आश्वस्त किया गया कि विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.