!
उझानी की बेटी को कांस्य पदक, मुजरिया कॉलेज में जश्न का माहौल।
उझानी, बदायूं 5 अक्टूबर ।
सरोरा बाईपास, मोहल्ला गद्दीटोला की रहने वाली आराध्या वर्मा ने गोरखपुर में अपनी किक-पंच से विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए।S.S. इंटर कॉलेज मुजरिया की इस शेरनी ने प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतकर पूरे उझानी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
पिता हरीश वर्मा और माता ज्योति वर्मा की लाडली आराध्या ने जिस अंदाज में जीत हासिल की, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने अपने ग्रुप में लगातार 5 धाकड़ फाइट जीतकर क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। क्वार्टर फाइनल में भी अपने प्रतिद्वंद्वी को चित्त कर सेमीफाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर के बाद उन्हें हार मिली, लेकिन उनके जज्बे ने उन्हें प्रदेश स्तरीय कांस्य पदक का हकदार बना दिया।
आराध्या की इस ऐतिहासिक जीत से S.S. इंटर कॉलेज मुजरिया में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य ने कहा – आराध्या ने साबित कर दिया कि उझानी की बेटियां किसी से कम नहीं।
राजेश वार्ष्णेय एम के
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com