11:50 am Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

10 दिन तक बरसेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, 50 साल में छठी बार बना महासंयोग

10 दिन तक बरसेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, 50 साल में छठी बार बना महासंयोग।

नवरात्र इस बार 11 से 20 अक्टूबर तक, अष्टमी दो दिन पड़ने से बढ़ा एक दिन।

उझानी बदांयू 5 अक्टूबर।

शारदीय नवरात्र 2026 पर मां के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार देवी आराधना 9 दिन नहीं, पूरे 10 दिन तक होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पिछले 50 साल में छठी बार यह दुर्लभ संयोग बन रहा है।

दरअसल, इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है। ज्योतिषीय नियम के अनुसार जब कोई तिथि एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के बाद तक खत्म नहीं होती, तो वह दो दिन तक उदया तिथि मानी जाती है। इस बार 18 अक्टूबर को पूरे दिन अष्टमी और 19 अक्टूबर को सुबह 7:53 बजे तक अष्टमी रहेगी। इसी वजह से 19 की नवमी 20 अक्टूबर सुबह 9:29 बजे तक खिंच गई और नवरात्र 10 दिन का हो गया। विजयादशमी 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त : 11:37 से 12:23 बजे तक
भक्तों को पूजन संकल्प के लिए कुल 48 मिनट की श्रेष्ठ अवधि मिलेगी। जो श्रद्धालु पूरे नवरात्र व्रत रखते हैं, वे इसी पावन मुहूर्त में घट स्थापित करें। पारण 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के बाद होगा।

इस बार रविवार से नवरात्र शुरू होने के कारण मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर और प्रस्थान चरणायुध (मुर्गे) पर होगा। शास्त्रों में गज पर आगमन को अतिवृष्टि और अच्छी वर्षा का संकेत माना जाता है, जबकि मुर्गे पर प्रस्थान जनमानस में बेचैनी का प्रतीक है। विधि-विधान से साधना करने पर सभी दोष दूर होते हैं।

कब-कब बना था 10 दिन का योग ?
2025: चतुर्थी वृद्धि से 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 दिन।
2016: प्रतिपदा दो दिन पड़ने से 1 से 10 अक्टूबर तक।
2000, 1998, 1982: में भी तिथि विस्तार से 10 दिन की नवरात्रि पड़ी थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.