बदायूं। सलारपुर ब्लॉक के भगवतीपुर गांव से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब तीन महीने से क्षतिग्रस्त पड़ा है। बारिश के दौरान सड़क कई स्थानों पर कट जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उनका आरोप है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान चरण सिंह और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बारिश के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com