नई दिल्ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी 37 सांसदों को 6 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत सपा सांसद चुनाव आयोग तक पैदल मार्च में शामिल होंगे।

इंडिया गठबंधन ने SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त आंदोलन का फैसला किया है। विपक्षी दल SIR में पारदर्शिता, मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले नोटिस और प्रभावी अपील व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com