10:53 am Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में SBI ATM तोड़ने के आरोप में युवक गिरफ्तार, औजार बरामद

बदायूं। सहसवान में SBI की मुख्य शाखा के बाहर लगे ATM को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं।

घटना 26 सितंबर की है। आरोप है कि युवक ने ATM से रुपये निकालने का प्रयास किया। रुपये नहीं निकलने पर उसने ATM तोड़ने की कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए CCTV कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
Sc
बैंक के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सहसवान के मिर्धा टोला निवासी विक्रम भारती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने ATM और CCTV तोड़ने की बात स्वीकार की।

उसकी निशानदेही पर प्लास, पेचकस, टेस्टर, छैनी, तार कटर, हथौड़ी और पिट्ठू बैग समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.