7:46 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार ।

उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार
आरोपी की पहचान सवन निवासी कछला वार्ड नं 07, थाना उझानी जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में –
उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, अर्जुन सिंह और अभय शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.