बिसौली। नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य और सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस शिविर में प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न गुर सीखे और अपने स्वास्थ्य तथा जीवनशैली को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डा. राजेंद्र ने स्वास्थ्य के बारे में समझाया कि हमें किस तरह से योग को अपने जीवन में उतरना है। इस दौरान डा. इंदिरा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, रेखा, शशि, पिंकी, शिखा, संगीता, प्रवेश, सुधा, पारुल, मीरा, लोकेश्वरी, हरि भगवान, अनिल गुप्ता, डा. रूपेंद्र आर्य, मनोज आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com