7:14 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

बदायूं

पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौरा में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा गया है। गांव निवासी यशपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने अपने बड़े भाई और उनके बेटों पर जमीन में हिस्सा न देने, कब्जा करने तथा बंटवारे की मांग करने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित यशपाल सिंह ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह तीन भाई हैं और पैतृक संपत्ति के दस्तावेजों में तीनों भाइयों के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने हिस्से की जमीन का बंटवारा करने की बात कहते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पैतृक संपत्ति में उनका उचित हिस्सा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.