8:48 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

रिठिया गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बदायूं

रिठिया गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम रिठिया में रविवार को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना उसावां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम रिठिया निवासी छुट्टन ने पीआरवी-6624 को सूचना दी कि उसकी भांजी शबनम (19 वर्ष), पुत्री सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। परिजन युवती को अस्पताल लेकर गए थे।
सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष उसावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के घर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने लोगों को भरोसे में लेते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, तहरीर प्राप्त होने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.