बदायूं।
भारत विकास परिषद रूहेलखंड पूर्व प्रांत की गौरी शंकर शाखा बदायूं द्वारा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक भव्य राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल अलंकार, पूर्व प्रांतीय संगठन सचिव वीरेश वार्ष्णेय, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता प्रमिला गुप्ता तथा भाजपा जिला मंत्री रचना शंखधार संयुक्त रूप से उपस्थित रहीं।
Is दौरान देशभक्ति गीतों और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां
प्रतियोगिता में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख विद्यालयों—केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला के विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत भाषा में समूह रूप से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो उठे। इसके अतिरिक्त, आयोजक विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर लोकगीतों पर भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता के परिणाम
कड़े मुकाबले और निष्पक्ष निर्णय के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए:
जिसमें प्रथम स्थान (विजेता)
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज,
द्वितीय स्थान (उपविजेता) शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर एवं
तृतीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला की टीम का रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. निशा पाठक एवं चित्रा कुमारी शामिल रहीं, जिन्होंने पारखी नजरों से प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के विद्यार्थियों को अतिथियों एवं शाखा पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी उनकी सराहनीय भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदान किए गए सभी स्मृति चिह्नों के प्रायोजक मै0 श्यामलाल के नाती ज्वेलर्स तथा समस्त उपहारों के प्रायोजक मै0 श्री बालाजी ज्वेलर्स के विशेष सहयोग की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर गौरी शंकर शाखा के अध्यक्ष आर. के. उपाध्याय, सचिव सौरभ रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, हरिकृष्ण वर्मा जिला संयोजक आयुष भारद्वाज, अशोक गौड़, राजेंद्र गुलाटी, राजेंद्र गुप्ता, संजय उपाध्याय, कुमकुम वार्ष्णेय एवं निधि वर्मा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com