6:50 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में वारंटी अभियुक्त तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

।

उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।

थाना उझानी पुलिस ने वारंटी अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज ग्राम रौली रोड से तरफ लगभग 300 मीटर पहले से आरोपी जाविर उर्फ बुन्दू निवासी मोहल्ला गद्दीटोला को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी पर पहले से करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.