सेवा ज्योति कलश बाइक रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, उझानी नगर मंडल ने भरी हुंकार।
उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।

आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित “सेवा ज्योति कलश बाइक रैली” को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज उझानी नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक राधिका गेस्ट हाउस, उझानी में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रैली की भव्य तैयारियों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की और आह्वान किया कि हर बूथ से अधिक से अधिक युवा बाइक के साथ रैली में शामिल होकर सेवा का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।
विधायक ने कहा कि यह सिर्फ बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। इसे ऐतिहासिक बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com