5:58 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में लकड़ी माफिया का कहर: परौली गांव में रातों-रात काट डाले दो पुराने पीपल के पेड़, ग्रामीणों में आक्रोश

।

बिल्सी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में रात के अंधेरे में दो पुराने पीपल के हरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बिल्सी पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के वक्त किसी लकड़ी माफिया ने हरे-भरे पीपल के पेड़ों को काट दिया। मौके पर पेड़ों की कुछ लकड़ियां भी पड़ी मिलीं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पीपल के पेड़ काफी पुराने और विशाल थे। पेड़ काटे जाने की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पेड़ काटे जाने के संबंध में उपलब्ध जानकारी और संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.