उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।
अपराध एवं अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दबिश देकर 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने अलग-अलग NBW वाद संख्या में वांछित वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इन पर धारा 194D MV Act, 14967/22 धारा 60 EX Act, धारा 279/337/338/427 भादवि, धारा 354/323/504/506 भादवि, धारा 279/338/427 आईपीसी, धारा 194 एमवी एक्ट, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में न्यायालयों द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। सभी की न्यायालय में पेशी क्रमशः 09.10.2026 से 28.10.2026 तक नियत थी।
गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं –
होतम सिंह यादव, रोहताश, संदेश, पूरन, उमेश, राजेश, पप्पू, नन्हे, सौरभ, पवन कुमार सिंह, निजाकत, रमाखिलाड़ी सहित 16 आरोपी। सभी थाना उझानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों – मीहलाल नगला, झब्बू नगला, पटपरागंज, हुसैनपुर पुख्ता, हुसैनपुर खेड़ा, कछला मुरावन नगला, संजरपुर बालजीत, कुंडानरसिंह पुर, रौली, चटईया मोहल्ला व नझियाई कस्बा के रहने वाले हैं।
पुलिस ने नियमानुसार सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com