-दोनों हाथों में असलहा लहराते युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी*
बदायूं (उघैती)। उघैती थाना क्षेत्र में एक युवक का दोनों हाथों में अवैध असलहा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार वायरल फोटो उघैती थाना क्षेत्र के एक युवक की बताई जा रही है। फोटो में युवक खुलेआम दोनों हाथों में असलहा लेकर प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि “वायरल फोटो संज्ञान में आया है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और युवक की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी जल्दी की जाएगी। सोशल मीडिया की फोटो के आधार पर जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों और असलहा प्रदर्शन से बचें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com