2:20 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के अंतपुर गांव में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर

बिल्सी के अंतपुर गांव में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, तार टूटकर गिरे, पूरे गांव की बिजली गुल – पानी को भी तरसे लोग।

बिल्सी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।

बिल्सी तहसील के अंतपुर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया और उससे जुड़े बिजली के तार भी जलकर जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

हादसे के बाद पूरे गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा के कामों को लेकर भारी परेशानी खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने का सीधा असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा है। मोटर न चलने से लोगों को पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली से जुड़े दूसरे जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। दैनिक कामकाज ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.