बिल्सी के बेहटा गुसाईं में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, रात में घूम रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, निकली मानसिक बीमार।
बिल्सी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाईं गांव में शनिवार देर रात एक अनजान महिला को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला को लेकर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला को गांव में घूमते देखकर लोगों ने उससे पूछताछ की। उसके बारे में संतोषजनक जानकारी न मिलने पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर बिल्सी कोतवाली ले गई।
मामले को लेकर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने स्पष्ट किया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है और बिल्सी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की रहने वाली है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह भटकते हुए बेहटा गुसाईं पहुंच गई थी। उसका इलाज चल रहा था और परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे।
जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के लोग थाने पहुंचे और महिला को अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला को लेकर फैली बच्चा चोरी की सभी अफवाहें पूरी तरह से गलत थीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com