।
उझानी (बदायूं) 4 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और नकदी बरामद की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अब्दुल्लागंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे दीवार के पास कुछ लोग इकट्ठा होकर ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, जब टीम दबे पांव मौके पर पहुंची तो चार व्यक्ति घेरा बनाकर बैठे थे और हाथ में ताश के पत्ते लिए हुए थे। चारों को घेरकर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान यशपाल, भूपेन्द्र, ओमवीर और ओमवीर के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम अब्दुल्लागंज, थाना उझानी जनपद बदायूं के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से जामा तलाशी में कुल 1300 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पुलिस ने चारों अभियुक्तों को धारा 13 जी एक्ट के तहत चालान किया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com