।
उझानी (बदायूं) 4अक्टूबर।
साइबर ठगों ने एक बार फिर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारक को अपना निशाना बना लिया। कोतवाली क्षेत्र के रनऊं गांव निवासी पवन कुमार के खाते से शुक्रवार दोपहर दो बार में कुल 95 हजार रुपये पार कर दिए गए। रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पवन कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम रनऊं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में है। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर अचानक पैसे कटने के मैसेज आए। पहली बार में 70 हजार रुपये और दूसरी बार में 25 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए। इस तरह कुल 95,000 रुपये की ठगी हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि उसने अपने मोबाइल पर किसी भी प्रकार का कोई ओटीपी शेयर नहीं किया और न ही किसी अनजान फाइल पर क्लिक किया, इसके बावजूद उसके खाते से रकम गायब हो गई। तहरीर में पीड़ित ने अपने खाते से जुड़े ट्रांजेक्शन आईडी T26100313003290507750 व T2610031311428009678220 का भी जिक्र किया है।
मामले के संबंध में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि खाते से रुपये कटने के मामले की जानकारी मिली है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच कराई जाएगी और साइबर सेल की मदद से ठगों को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com