संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 47 शिकायतें, तीन का निस्तारण
बिल्सी। तहसील सभागार में शनिवार को माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अवनीश कुमार राय और एसएस पी अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद, बिजली विभाग और विकास कार्यों से संबंधित रहीं। इस मौके पर सीएमओ डा. विकास शर्मा, एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिध्दू, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, ईओ वेदप्रकाश यादव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता, एसडीओ कुलदीप कुमार, जेई राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com