बबराला में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा प्रांतीय आर्य महासम्मेलन, 51 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ की तैयारियां तेज
बिसौली। उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा, 5 मीराबाई मार्ग लखनऊ के वरिष्ठ उपप्रधान महाशय दयाशंकर आर्य ने प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं 51 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ को लेकर नगर में जनसंपर्क किया।
महाशय दयाशंकर आर्य ने बताया कि 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को बाबूराम सिंह भाई सिंह महाविद्यालय, बबराला, जनपद संभल में तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार, राष्ट्र रक्षा, नारी सम्मान, राष्ट्रभाषा के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आर्य जगत के विद्वान, प्रमुख राष्ट्रवादी नेता एवं विचारक प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य समाजी एवं नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र जी, उपदेश जी, सचिन भारद्वाज, गिरधारी सिंह, अवधेश कुमार सिंह, विवेक जौहरी, भूपेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, अमरपाल सिंह, आवेश कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह सहित आर्य समाज बिसौली के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर स्तुति एवं प्रार्थना के साथ किया गया, जबकि समापन वैदिक राष्ट्रगीत एवं शांति पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रचारक एवं संगीतकार आचार्य संजीव रूप ने की।
बबराला में 24–26 अक्टूबर के आयोजन में प्रतिदिन 51 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ सहित विभिन्न वैदिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com