12:07 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

बिल्सी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे तहसील में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा। धरने के दौरान लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की। संघ के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। शनिवार को तहसील दिवस का भी सभी लेखपालों ने बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन, भू-अभिलेखों में संशोधन समेत राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे। तहसील पहुंचे फरियादियों और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विनोद कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सूरज भारती, हरिओम सिंह, दुर्गेश कुमार, सूर्य प्रताप, रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश समेत तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.