12:08 pm Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

पीडीए साइकिल यात्रा का बिल्सी पहुंचने पर जोरदार स्वागत

बिल्सी। समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा का शुक्रवार की शाम बिल्सी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर के कैंप कार्यालय पर रात्रि विश्राम किया। कैंप कार्यालय प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि साइकिल यात्रा बदायूं सांसद आदित्य यादव के कार्यालय से शुरू हुई है। यात्रा करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर सैफई पहुंचेगी। वहां सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद यात्रा लखनऊ के लिए रवाना होगी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे यात्रा अपने अगले पड़ाव गुन्नौर के लिए रवाना हुई। इससे पहले डॉ. रामवीर सिंह भदौरिया और यश तोमर ने यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का शॉल ओढ़ाकर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.