बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच की गणेश नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में टावर के कंट्रोल रूम और उसमें लगी पूरी वायरिंग व उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। टावर से ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से टावर का केबिन रूम और उसमें रखे कई उपकरण पूरी तरह जल गए। इससे काफी नुकसान होने का अनुमान है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com