11:49 am Sunday , 4 October 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी। पशुशाला में सो रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में बरेली रेफर

पशुशाला में सो रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में बरेली रेफर
सिलहरी। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में पुरानी रंजिश के चलते पशुशाला में सो रहे एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि युवक पशुशाला में सो रहा था, इसी दौरान उस पर गोली चला दी गई। घायल युवक की पहचान देव सिंह यादव के रूप में हुई है। परिजन एवं पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया।
मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: पीएस पटेल, सिलहरी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.