वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाये।
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता आज अपना 83 वां जन्मदिन मना रहे हैं जो कम से कम मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे बडे भाई का प्यार देने वाले श्री गुप्ता से मेरी पहली मुलाकात 70 के दशक में उस समय हुई थी जब श्री गुप्ता अलीगढ से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत बिसौली में आए और रोटरी क्लब के सदस्य बनकर समाजसेवा करने समाज में आये और उसी दौरान रोडरी क्लब बिसौली द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में तत्कालीन वरिष्ठ क्रिकेटर राध लाल मम्मा, भीमसेन शर्मा, सुबीर मुखर्जी, देवेन्द्र चडडा, संजीव यादव, अनिल गौड, हरिओम झा, ओम प्रकाश दीवान और अशोक नारंग के साथ बनने वाली मढई चौक क्रिकेट क्लब – एमसीसी बदायूं – की टीम में खेलने गया और यह टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पहुंचकर विजेता बनी पर इस विजय का फल उस दिन इस लिए नहीं मिल पाया क्योंकि शील्ड और कप मुरादाबाद से बिसौली नहीं पहुंच पाये और यह पुरूस्कार बाद में मुझे बिसौली बुलाकर हरीश गुप्ता से प्राप्त हुए। कुछ समय उपरांत श्री गप्ता समाचार पत्रों में अपनी कलम का जलवा, समाजसेवा की ललक और समाज के प्रति निष्ठापूर्वक जीवन व्यतीत करने लगे और आज वहीं हरीश गप्ता अपना 83 वां जन्मनि मना रहे यह मेरे लिए प्रेरणा की बात है। भगचान से प्रार्थना है कि वह पूर्ववत कृपा बरसाते रहें और हरीश गुप्ता हर साल मुस्कराते हए एक के बाद एक अपना जन्मदिन मनाते रहें और बीडीएन इंडिया पर अपना प्यार लुटाते रहे जो मेरे लिए बहुत बडा प्यार है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com