बदायूं। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। बाईपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास नए रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है।

जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नया बस अड्डा बनने से शहर के बीच से रोडवेज बसों की आवाजाही कम होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com