उझानी: हरबिलास गोयल स्कूल में FSSAI का जागरूकता अभियान, मिलावट की पहचान करना सीखे बच्चे।
उझानी (बदायूं) 3 अक्टूबर ।
नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSSAI) की ओर से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी कार्यालय, बदायूं से आए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासक माता शंकर बिंद ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों को बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद सामान पर खाद्य लेबल, उसमें मौजूद सामग्री (Ingredients), पोषण संबंधी जानकारी और Best Before व Use By Date पढ़ने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
सत्र का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा प्रैक्टिकल डेमो रहा अधिकारियों ने बच्चों के सामने रोजमर्रा में उपयोग होने वाली चीजों जैसे पनीर, मिठाई, नमक और हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे की जाती है, इसका जीवंत प्रदर्शन किया। बच्चों ने खुद अपनी आंखों से असली-नकली की परख देखी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सत्र बेहद ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक रहा, जिसने विद्यार्थियों को एक जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com