पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 40 पारिवारिक मामलों की सुनवाई, 3 में हुआ समझौता
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में 3 अक्टूबर को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आपसी कलह और मतभेद के कारण प्रभावित परिवारों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
कार्यक्रम में कुल 40 पारिवारिक फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 20 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि 3 मामलों में आपसी समझौता कराया गया। वहीं 6 फाइलें निरस्त की गईं तथा शेष मामलों में आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
इस दौरान उपस्थित दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए काउंसलिंग के माध्यम से सहमति बनाने का प्रयास किया गया। समझौता करने वाले परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
परामर्श केंद्र में काउंसलर एसडी शर्मा, अशोक खुराना, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, सुषमा कथूरिया और शिव स्वरूप गुप्ता मौजूद रहे। पुलिस की ओर से महिला हेड कांस्टेबल कुमुद (प्रभारी), महिला कांस्टेबल राखी, कांस्टेबल स्वाति और कांस्टेबल डौली सहित संबंधित पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com