7:59 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक। प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में योग प्रतियोगिता आयोजित, अमन प्रथम

कादरचौक। प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया, विकास क्षेत्र कादरचौक में 3 अक्टूबर को योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नोडल संकुल प्रभारी जमीर अहमद ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और संतुलित व्यक्तित्व विद्यार्थियों को जीवन की व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाते हैं। योग शरीर, मन और भावनाओं में संतुलन एवं तालमेल स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न खड़े, बैठे और लेटे हुए आसनों का अभ्यास कराया गया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, गरुड़ासन, नटराजासन, पद्मासन, वज्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, गौमुखासन, पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, हलासन, चक्रासन और शीर्षासन शामिल रहे।
इसके अलावा विद्यार्थियों को ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, प्राण मुद्रा और पृथ्वी मुद्रा का भी अभ्यास कराया गया। विद्यालय स्टाफ ने अपने निर्देशन में विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.