7:59 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया

सिविल लाइन पुलिस ने 12 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया
बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को कथित अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित रस्तोगी पुत्र जयदेव रस्तोगी, निवासी नेकपुर क्षेत्र, थाना सिविल लाइन, बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 353/2026, धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.