बसोमा में भाजपा का शक्ति संचार: महामंत्री इंजी. रजत गुप्ता ने घर-घर जाकर पहनाए पटके।
बूथ अध्यक्षों का बढ़ाया मान।
उझानी बदांयू 3 अक्टूबर।
भाजपा में “संगठन सर्वोपरि” का मंत्र एक बार फिर धरातल पर दिखा। मंडल बसोमा के ऊर्जावान महामंत्री इंजीनियर रजत कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने मंडल के शक्तिकेंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर न सिर्फ उनका हालचाल जाना, बल्कि घर-घर जाकर भाजपा का पटका पहनाकर जोरदार सम्मान किया।
इंजी. रजत गुप्ता की इस पहल से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इन शक्तिकेंद्र संयोजकों को किया सम्मानित-
महामंत्री ने शक्तिकेंद्र फुलासी के संयोजक सोमवीर, कुआडांडा के संयोजक हरिनंदन और सरकी के संयोजक गजराज को उनके आवास पर जाकर पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इन बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचे महामंत्री-
इसके साथ ही मंडल के सक्रिय बूथ अध्यक्षों गंगा सिंह , मोंटू शाक्य, हरविंदर सिंह, वीरपाल , अखिलेश मिश्रा, उपदेश कुमार, विपिन तोमर, ब्रह्मानंद और अवधेश चौहान के घर-घर जाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उनके साथ युवा भाजपा कार्यकर्ता अमन गुप्ता व बसोमा बूथ अध्यक्ष अंशू चौहान मौजूद रहे।
महामंत्री इंजी. रजत गुप्ता ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसी भावना के साथ संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com