7:08 pm Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

शफी अहमद के युवा जोश एवं अनुभव को देखते हुए युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया:ओमकार सिंह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए नेतृत्व की घोषणा पर जश्न, ओमकार सिंह एवं मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में हुआ मिष्ठान वितरण

शफी अहमद के युवा जोश एवं अनुभव को देखते हुए युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया:ओमकार सिंह

बदायूं: आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किए गए नए संगठनात्मक फेरबदल और महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ओमकार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया। ओमकार सिंह ने बताया विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना भी की है। नए नेतृत्व के ऐलान के बाद ओमकार सिंह और मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में हुए इस मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और इसे उत्तर प्रदेश में पार्टी को नई मजबूती मिलने की दिशा में एक अहम कदम बताया। इसी क्रम में जनपद के युवा नेता शफी अहमद को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव द्वारा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया इस अवसर पर ओमकार सिंह एवं मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में फूलमालाओं से शफी अहमद का स्वागत किया।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने कहा कि मेरे शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया है उसे पर अपना पूरा हंड्रेड परसेंट देकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की निश्चित रूप से हमें उत्तर प्रदेश का जो नेतृत्व दिया गया है हम हाई कमान की आशाओं पर पूरा उतरते हुए 2027 के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।
कार्यक्रम में पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबू चौधरी, सेवा दल के प्रदेश सचिव फरहान खां ने भी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए हाई कमान को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिन वीरपाल यादव राम प्रकाश, नरेंद्र कुमार ,सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह नरेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, हसन खान ,शराफत हुसैन ,विनोद कुमार मंजूर मियां आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.